google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत, जिलाधिकारी के नेतृत्व में निकाली गयी भव्य पैदल तिरंगा यात्रा

ब्यूरो चीफ़/समाज जागरण

सोनभद्र। आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय के बढ़ौली चौराहे से कचहरी तक भव्य पैदल तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी, यात्रा बढ़ौली चैराहे से प्रारंभ होकर कचहरी तक रिमझिम बारिस के दौरान उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुईं, इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया था, इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, भावनात्मक जुड़ाव और देशभक्ति को प्रोत्साहित करना है, यह अभियान जन भागीदारी का सफल आन्दोलन बन चुका है, उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झण्डा ही नहीं यह देश की एकता, अखण्डता और प्यार का प्रतीक भी है, उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहरायें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में 2022 में हर घर तिरंगा (ध्वज) अभियान शुरू किया था, इस अभियान में जनमानस ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभायी है, जिससे कि प्रत्येक नागरिकों में भावनात्मक जुड़ाव तिरंगे झण्डे के प्रति हो रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांधु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अध्किारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकरी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरियां सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)