समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। चर्चित गौड़, जिलाधिकारी सोनभद्र एवं अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल अधिकार संरक्षण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 15.06.2026 को श्रम विभाग एवं थाना मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT) सोनभद्र की संयुक्त टीम द्वारा चोपन, ओबरा एवं अन्य विभिन्न स्थानों पर सघन बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्यरत 04 नाबालिग बच्चों को चिन्हित कर बाल श्रम से मुक्त कराते हुए संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान नियोक्ताओं एवं आमजन को बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल श्रम न कराने एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु जागरूक भी किया गया।
सोनभद्र पुलिस एवं श्रम विभाग बाल श्रम उन्मूलन, बाल अधिकार संरक्षण एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



