दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )
बहल, 8 जनवरी। हमारा पोषण हमारी पंचायत कार्यक्रम के तहत गांव पातवान की आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ताओं ने शानदार कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम गर्भवती, स्तन पान कराने वाली महिलाओं व किशोरियों का शारीरिक विकास समाज व देश से कुपोषण को दूर करने व स्वस्थ स्वास्थ्य की नींव साबित होगा। केंद्र की संचालिका मुन्नी देवी व शकुंतला, सुनीता, सीमा व मुनेश तथा एमपीएचडब्ल्यू अनिल वजीर ने गर्भवती महिलाओं, स्तन पान करवाने वाली माताओं व किशोरियों को पौष्टिक आहार व स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने फल व सब्जियों के गुण दोष व स्वास्थ्य पर प्रभाव को प्रभावों के बारे में जानकारी दी। स्वस्थ रहने के लिए हरी सब्जियों और फलों के का अधिका अधिक सेवन करने पर जोर दिया गया तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की भी विस्तृत जानकारी दी गई। मुन्नी देवी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक अच्छी पहल की गई है जिसमें कुपोषण से बचाव और स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए आम जरूरतमंद तक जानकारी पहुंचाने का जरिया बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि एक गर्भवती महिला को अधिक पोषक आहार में एक किशोरी को शारीरिक विकास में जरूरी पोषकों की जानकारी आवश्यक होती है। इस अवसर पर पूजा, ज्योति, मोनिका, प्रिया, किरण, कविता,अनु तथा निर्मला ने कार्यक्रम में भाग लिया और विभाग के कार्यक्रम की सराहना की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



