google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिलाओं को 6 माह के बाद बच्चे को मां के दूध के साथ-साथ घर का ताज़ा, सुपाच्य एवं पोषक आहार देना आवश्यक है : सुपरवाइजर रेनू नागर

आंगनवाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन कार्यक्रम के तहत हमारा पोषण हमारी पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )

बहल, 8 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग सर्कल के आंगनवाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन कार्यक्रम के तहत हमारा पोषण हमारी पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों के सर्वांगीण शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उचित पोषण की जानकारी दी गई और कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर जागरूक किया गया। जिसमें बताया गया कि कुपोषण को मिटाने के लिए उचित पोषण बेहद जरूरी है। विभाग की सुपरवाइजर रेनू नागर ने कार्यक्रम में पधारी बच्चो की मां को बच्चे के 6 माह के बाद ऊपरी आहार की विशेषता बताते हुए अन्नप्राशन के महत्व की विस्तार से जानकारी दी।

ताकि बच्चे के स्वस्थ शरीर का निर्माण हो सके। सरकार द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर उचित पोषण के लिए जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को बताया गया कि 6 माह के बाद बच्चे को मां के दूध के साथ-साथ घर का ताज़ा, सुपाच्य एवं पोषक आहार जैसे दलिया, खिचड़ी, दाल का पानी, मसली हुई सब्जियां एवं फल देना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान पोषण अभियान के अंतर्गत संतुलित आहार, स्वच्छता, समय पर भोजन और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता लांबा, सुनीता, पुष्पा, अनीता, भीमा, बंटू, निर्मला,पंच राजबीर तथा महेंद्र आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)