चुनाव में अनुज शर्मा को 65, सचिव सुनील कुमार को 61 मत प्राप्त हुए।
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ शाखा बहल के त्रैवार्षिक चुनाव हुए संपन्न
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )
बहल, 8 जनवरी। अनूज शर्मा बहल पीडब्ल्यूडी कर्मचारी यूनियन के प्रधान व सुनील सचिव पद पर चयनित हुए। कर्मचारियों ने बधाई व यूनियन नेताओं ने दिलाई शपथ और कहा जनहित व कर्मचारियों की आवाज बुलंद करना का दायित्व निष्ठा से निभाएं।
शुक्रवार को हरियाणा गवर्नमेंट लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मैकेनिकल वर्कर यूनियन मुख्यालय चरखी दादरी संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ शाखा बहल के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। ब्रांच से पहुंचे कर्मचारियों ने यूनियन पदाधिकारी चुनाव में उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें अनूज शर्मा बहल को हुए चुनाव में विजयश्री प्राप्त हुई। प्रधान पद के लिए सरजीत लीलस, सोमवीर हरपालु व अनुज शर्मा के नामांकन दाखिल किए गए थे। सरजीत लीलस ने अपने नाम का प्रस्ताव वापिस ले लिया और इस तरह अनुज शर्मा को 65, सचिव सुनील कुमार को 61 मत प्राप्त हुए।
जबकि कैशियर रमन कुमार सर्वसहमति से चुने गए। चयनित कर्मचारी नेताओं को शुभकामनाएं व बधाइयां दी गई। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर राज्य के प्रेस सचिव अली मोहमद और चांद राम मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ राज्य उप प्रधान बलवान सिंह कालिरामणा, जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार टोनी, राज्य उप महासचिव दलवीर श्योराण, जिला उप प्रधान सुरेश कुमार, सिवानी प्रधान रमेश जांगड़ा, कैरू प्रधान रतीभान सांगवान और पूर्व ब्रांच सिवानी प्रधान बलवंत सिंह पूर्व ब्रांच सिवानी सचिव भगवान सिंह उपस्थित रहे। चयनित पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने व कर्मचारियों के हितों की आवाज बुलंद करने और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और कर्मचारियों से जनहित में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर अशोक कुमार, पवन, महताब, कृष्ण, सतीश, रवींद्र, कमल प्रधान, महेश, निरंजन, राजेश, विकाश, बलवंत, अनिल, रजनीश, विक्रम, अंकित, कर्मवीर आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।



