google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अज्ञात चोरों ने घर में रखे लाखों की जेवरात लेकर हो गए रफूचक्कर।

उपमुखिया संघ अध्यक्ष के घर हुई चोरी
राहुल गुप्ता, संवाददाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण

विष्णुगढ़: प्रखंड में इन दिनों चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है,जिसपर प्रशासन नकेल लगाने में असमर्थ दिख रहा है। इससे भी पहले चोरों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। इसी सिलसिले में प्रखंड के रमुंआ के निवासी देवकी देवी पति स्व मुन्नीलाल साव के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को बहुत ही आसानी से अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवकी देवी और उसके परिवार वाले बुधवार की शाम करीबन 4 बजे शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए दारू गए थे। परिवार वाले अपने घर में ताला लगाकर चाबी भी अपने साथ ले गए थे। शादी से वापस लौटने के बाद गुरुवार की सुबह जब लगभग 9 बजे परिवार वाले अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजे में लगा ताला कटा हुआ है। तब परिवार घर में अंदर प्रवेश किया तो देखा कि घर के अंदर रखा हुआ सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है और बक्सा एवं अलमारी खुला हुआ है तो उन लोगों को चोरी होने का अंदेशा हुआ। अपने स्तर से खोजबीन करने पर ज्ञात हुआ की अलमीरा में रखा हुआ सोनी एवं चांदी के जेवरात अनुमानित कीमत तीन लाख रुपए एवं नगद बीस हजार रुपए भी गायब है। इसके अलावे घर में रखे कुछ जरूरी कागजात भी गायब है। भुक्तभोगी ने बताया कि घटनास्थल से भगवा रंग का एक गमछा भी गिरा है।इसकी जानकारी बिष्णुगढ़ थाना को दी गई। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। इस मामले को लेकर भुक्तभोगी ने थाना में आवेदन देते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।पीड़िता के पति रिटायर सीसीएल कर्मी थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)