समाज जागरण मनोजकुमारसाह
(गोड्डा): अशोक कुमार 15 साल तक महागामा के विधायक रहे। इनके ऊपर कभी कोई दाग नहीं लगा।इनका कार्यकाल बेदाग रहा। यहां की निवर्तमान विधायक के उपर पांच साल में हीं भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी सहित कई संगीन आरोप लगे। यहां के मुख्यमंत्री और मंत्री तक को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा। आप लोग चौथी बार यहां से भाजपा के प्रत्याशी अशोक कुमार को भारी मतों से बिजयी बनायें।यह आवाहन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को महागामा विधानसभा के ठाकुरगंगटी प्रखंड के परसबनी मैदान में अशोक कुमार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए किया। अपने 22 मिनट के भाषण की शुरुआत रक्षा मंत्री ने भारत माता की जय और वंदे मातरम से की। कहा कि आज के ही दिन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, गुरु नानक की जयंती है। इसी दिन भाजपा ने झारखंड अलग राज्य बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्र भारत में पहली बार जनजाति है गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। उन्होंने जेएमएम का अर्थ जमकर मलाई मारो बताया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को बिना किसी वजह के हटाने की भी निंदा की। कांग्रेस के ऊपर आम जनता की आंखों में धूल झोंककर शासन करने का आरोप लगाया। कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता है तो सारी दुनिया ध्यान से सुनती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण यूक्रेन से यहां के सैकड़ो छात्र छात्राओं को सुरक्षित वापस लाया गया। प्रधानमंत्री के एक फोन पर रुस युक्रेन युद्ध साढ़े चार घंटा के लिए रोका गया। यह है भारत की शक्ति।कहा कि रॉकेट की तरह भारत को ऊंचाई पर पहुंचाना चाहते हैं तो भाजपा को साथ दें। कार्यक्रम को पार्टी प्रत्याशी से पूर्व विधायक अशोक कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि 5 साल में महात्मा में विकास कम विनाश ज्यादा हुआ है 1 किलोमीटर भी पीडी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया सारी योजनाओं में कमीशन मनरेगा में भी पगड़ी ली गई यहां के लोगों की सिर्फ जमीन ही नहीं ईमान को भी खरीदा जा रहा है। कहा कि महागामा की जनता बिकाऊ नहीं है। सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी है। पांच साल में यहां के लोगों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध नही कराई गई।अपने कार्य काल में उन्हौंने आईटीआई कॉलेज की स्वीकृति प्रदान कराई गई जिसे। इस निकम्मी हेमंत सरकार ने बनने नहीं दिया। डिग्री कॉलेज खोलने का वादा भी पूरा नहीं कर पाई। सभा को डॉक्टर निशिकांत दुबे, गोपाल सिंह, लाल बहादुर सिंह, संजीव मिश्रा सहित अन्य ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



