google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की टीम के साथ यूनियन की बैठक आयोजित

दैनिक समाज जागरण 24.02.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर : आगामी 3 मार्च को होने वाले महा रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के सभी पदाधिकारी , तमाम ब्ल्ड कोऑर्डिनेटर, जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की टीम , आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य आदि मौजूद थे। बैठक में ब्ल्ड बैंक के टीम का नेतृत्व संजय चौधरी कर रहे थे। उन्होंने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विंदुओं, तैयारियों तथा अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कराने आदि को लेकर सुझाव दिया।


बाद में बारी – बारी से तमाम लोगों ने अपने – अपने विचार व्यक्त किये। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि ब्लड बैंक की टीम शिविर में लगातार 16 घंटे से भी अधिक समय तक सेवा देती है यह पहल काबिले तारीफ है। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए आयोजन में पहले से बेहतर सुविधा का भरोसा दिलाया। आगे उन्होंने कहा कि इस बार रक्तदाताओं का उत्साह देखते हुए तीन हज़ार यूनिट से अधिक का लक्ष्य रखा गया है। जिसे सबों के सहयोग से हासिल करना है।
उधर संजय चौधरी ने कहा कि यूनियन द्वारा आयोजित रक्तदान के इस महाकुंभ को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम यूनियन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम इस आयोजन को हर हाल में सफल बनाएंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)