राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2022 निर्धारित
निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रवेश पंजीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितम्बर 2022 रात्रि 12:00 बजे तक निर्धारित
24 सितम्बर 2022 लखनऊ।
विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास व अधिशासी निदेशक, एससीवीटी अभिषेक सिंह ने बताया कि राजकीय संस्थानों के अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर चौथे चरण के लिए अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन के समय जनपद में दिये गये संस्थानों एवं व्यवसायों के विकल्प के सापेक्ष उपलब्ध रिक्त सीट पर आवंटन हेतु जनपद के नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय संस्थान से निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2022 से पूर्व सम्पर्क स्थापित कर सकता है। राजकीय संस्थानों में जनपद स्तरीय चयन के लिए अभ्यर्थी स्थायी (गृह जनपद) व अस्थायी पते से सम्बन्धित जनपद की सीटों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
अधिशासी निदेशक ने बताया कि राजकीय संस्थानों में प्रथमता (पूर्व पंजीकृत) गैर चयनित अभ्यर्थियों को सीट आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी तदोपरान्त उपलब्ध रिक्त सीटों के सापेक्ष (नवीन आनलाइन आवेदनकर्ता) की मेरिट सूची से व्यवसाय आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी।
निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया 2022 के अनुसार चतुर्थ चरण में राजकीय संस्थानों हेतु रिक्त सीटों पर चयन/ प्रवेश जनपद स्तर पर शासनादेश में गठित समिति द्वारा किया जायेगा। उक्त समिति द्वारा अनुमोदित आवंटित सूची संस्थान के सूचना पट पर प्रदर्शित करायी जायेगी।
अधिशासी निदेशक ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि अभ्यर्थी द्वारा आनलाइन आवेदन में दी गयी सूचना के अनुसार उसके समस्त प्रमाण-पत्रों यथा शैक्षिक योग्यता, जाति आदि से जाॅचोपरान्त सही पाये जाने की दशा में ही प्रवेश अनुमन्य किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2022 निर्धारित है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित तिथि तक समस्त राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, संस्थान में प्रवेशित अभ्यर्थियों का डाटा एस0सी0वी0टी0 पोर्टल पर अपलोड एवं सत्यापित कर सुरक्षित किया जाना सुनिश्चित करें। निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रवेश पंजीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितम्बर 2022 रात्रि 12:00 बजे तक निर्धारित है ।
अधिशासी निदेशक ने बताया कि प्रदेश में स्थित राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तृतीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के उपरान्त परिणामी रिक्त सीटों के सापेक्ष पूर्व पंजीकृत राजकीय संस्थान के अभ्यर्थी से नवीन विकल्प पंजीकृत कराने तथा राजकीय एवं निजी संस्थानों हेतुु नवीन आवेदनकर्ताओं से आनलाइन आवेदन 22 सितम्बर 2022 तक आमंत्रित किये गये थे। उन्होंने बताया कि ऐसे समस्त गैर चयनित अभ्यर्थियों (प्रवेश प्रक्रिया में पूर्व में पंजीकृत एवं नवीन आनलाइन आवेदनकर्ता) की ग्रुपवार मेरिट के क्रम में सूची सम्बन्धित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को उपलब्ध करा दी गयी है। निजी संस्थानों हेतु राजकीय व निजी संस्थान के अचयनित व अप्रवेशित सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची उनके लाॅगिन में उपलब्ध होगी, जिसके अनुसार वे नियमानुसार प्रवेश पूर्ण किया जायेगा।
- समाज जागरण: 07 अगस्त दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- 7 साल पहले आज ही के दिन Vistara ने शुरू की थी इंटरनेशनल उड़ान, दिल्ली से सिंगापुर के लिए भरी थी पहली उड़ाननई दिल्ली। भारतीय विमानन इतिहास में 6 अगस्त का दिन एक खास वजह से याद किया जाता है। आज से सात साल पहले, वर्ष 2019 में भारतीय एयरलाइन Vistara ने घरेलू उड़ानों से आगे बढ़ते हुए अंतरराष्ट्रीय परिचालन की शुरुआत की थी। एयरलाइन की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान दिल्ली से सिंगापुर के बीच संचालित हुई थी।…
- IndiGo को अगस्त में मिला पहला A320neo विमान, 2026 में अब तक 25वीं डिलीवरीनई दिल्ली। देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo के बेड़े में एक और नया विमान शामिल हो गया है। अगस्त 2026 में एयरलाइन को अपना पहला नया विमान प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार, MSN 13406 वाला नया Airbus A320neo विमान IndiGo के बेड़े में शामिल हुआ है। विमान को भारतीय रजिस्ट्रेशन VT-IOU दिया गया है।…
- कोलकाता से रीवा, पटना और जबलपुर के लिए Alliance Air की नई उड़ानें, अगस्त में शुरू होगी सेवाकोलकाता। हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में Alliance Air ने कोलकाता से तीन नए शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन की ओर से अगस्त 2026 में रीवा, पटना और जबलपुर के लिए नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।…
- संकाय विकास कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं व शिक्षा में उद्यमिता पर चर्चापंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पद्मा, हजारीबाग। माँ विन्ध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 6 अगस्त को एक दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफ डी एफ) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘विद्यार्थियों में मनोवैज्ञानिक समस्याओं की पहचान’ एवं ‘शिक्षा में उद्यमिता’ विषय पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, स्वागत गान…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








