भुनेश्वर कुमार महातो, संवाददाता-समाज जागरण
बेरमो / डुमरी : बेरमो अनुमण्डल क्षेत्र गोमिया-कथारा मार्ग स्थित सीसीएल पंप हाउस रिवर साइड के समीप रविवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना में बालगोविंद महतो नामक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीसीएल गोविंदपुर कोलियरी फेज-टू के कर्मी एवं ऊपरघाट के गोनियाटो गांव निवासी बालगोविंद महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो, जीप सदस्य प्रतिनिधि टिकैत कुमार, महतो, मुखिया राम कुमार मरांडी मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



