कार्यालय लखनऊ पर आमरण अनशन पर बैठेंगे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश प्रदेश महासचिव
नोएडा समाज जागरण
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश प्रदेश महासचिव परेशान होकर अब आमरण अनशन पर बैठने पर मजबूर है। श्री ओमदत शर्मा के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किए गए एक टवीट में न्याय की गुहार लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दबंग व्यक्ति यहाँ पर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर उनको परेशान करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पिछली महीने की 8 मई कि जिक्र है।
बताते चले कि मामला ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कलेक्ट्रेट के पास की है, जहाँ पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के शासन और प्रशासन के पूरे अमला का बैठता है लेकिन न्याय के लिए श्री शर्मा को लखनऊ से गुहार लगाना पड़ रहा है क्योंकि दबंग रसूखदार होने के कारण कोई भी मामले में हाथ नही डाल रहा है। ओमदत शर्मा पुत्र श्री जयकिशन शर्मा जो कि सूरजपुर के स्थायी निवासी है। उनके ही पड़ोस में रहने वाला विजेन्द्र नामक व्यक्ति जो कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। पिछले महीने प्रार्थी के साथ गाली गलौच किया और जान से मारने की धमकी भी दिया। जैसा कि श्री शर्मा नें अपने पत्र में उल्लेख किया है। इसके साथ ही श्री शर्मा को भगाने और फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी दिया गया। श्री शर्मा नें प्रधानमंत्री को लिखित पत्र में दिया है। शासन प्रशासन को टवीटर के माध्यम से भी अवगत कराये गए है। लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नही होते देख अब उनकों डर लगने लगा है और आमरण अनशन करने की मंशा जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की गई है। प्रदेश के न्यायप्रिय मुख्यमंत्री और चुस्त दूरुस्त पुलिस इस पर कब तक संज्ञान लेती है और पीड़ित को न्याय मिलता है या नही यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



