google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में ट्रांसजेंडर्स चांदनी को समाज कल्याण विभाग द्वारा किया विशेष पहचान पत्र जारी किया


गाजियाबाद: में ट्रांसजेंडर्स को समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष पहचान पत्र जारी किया जा रहा है. वहीं, गाजियाबाद जिले में ट्रांसजेंडर चांदनी, समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी किए गए विशेष पहचान पत्र को हासिल करने वाली जिले की पहली ट्रांसजेंडर बन गई हैं. इस बाबत डीएम द्वारा जारी किए गए विशेष पहचान पत्र को जिला समाज कल्याण अधिकारी ने ट्रांसजेंडर चांदनी को प्रमाण पत्र सौंपा है. आइए बताते हैं इस प्रमाण पत्र के मिलने से क्या फायदे होंग
किन्नरों को मुख्य धारा से जोड़कर समाज में उनके प्रति सोच बदलने की पहल सरकार ने शुरू कर दी है। अब सरकार किन्नरों का रजिस्ट्रेशन करेगी और उनको पहचान प्रमाण पत्र देगी। इसके बाद उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
संयुक्त सचिव, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-2 के निर्देशानुसार किन्नरों के लिए पहचान प्रमाण पत्र बनाए जाने के संबंध में एक पोर्टल Transgender.Dosje.Gov.In/Admin तैयार किया गया है। जिस पर पहचान पत्र बनवाने के लिए आनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। जिला समाज कल्याण ने बताया कि निर्देश के क्रम में जिले में किन्नरों का पहचान पत्र बनवाने के लिए जल्द ही योजना तैयार की जाएगी। बताते चलें एक सर्वेक्षण में किन्नरों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी है। इसमें सबसे खास है कि उत्तर प्रदेश में हर साल लगभग तीन हजार किन्नरों की संख्या बढ़ रही है। यानी 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में किन्नरों की संख्या 137465 थी। अब सर्वेक्षण में इनकी संख्या लगभग 164615 हो गई है। यानी 10 वर्षों में 27150 की वृद्धि हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)