नोएडा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद (All India Vaishya Ekta Parishad) की जिला कार्यकारिणी बैठक आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर चंद्र पोरवाल के सेक्टर-19 स्थित निवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जून 2026 में प्रस्तावित वैश्य समाज के सभी घटकों के विशाल सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को सफल बनाना रहा। इसमें नोएडा से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्तुत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता को अधिकृत किया गया।
प्रमुख प्रस्ताव:
- वैश्य समाज में “रोटी-बेटी संबंध” को बढ़ावा देकर सामाजिक एकता मजबूत करना
- गरीब कन्याओं के विवाह सम्मेलनों में वैश्य समाज के युवक-युवतियों को प्राथमिकता
- महिलाओं और युवाओं की समाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना
- वैश्य युवाओं के लिए रोजगार सृजन हेतु विशेष समिति का गठन, जो उद्योगपतियों से समन्वय करेगी
बैठक में गौतम बुद्ध नगर महिला मंडल अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सपना पोरवाल और युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में श्री गोपाल गुप्ता को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया, जिसमें सुधीर चंद्र पोरवाल, राज कुमार गुप्ता, राज कुमार अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।
प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों को जून 2026 में होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक का समापन स्वल्पाहार और धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
NoidaNews #VaishyaSamaj #VaishyaEktaParishad #UPNews #NoidaUpdates #BreakingNews #CommunityNews #SocietyNews #GautamBuddhaNagar #SocialOrganization
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



