समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत बरनी में मंगलवार दोपहर समाज उत्थान सेवा समिति के सहयोग से जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल ने बनवासी बस्ती के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने पेयजल की कमी, सोलर लाइट, सड़क और आवास से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से रखीं।
मौके पर ही विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल ने खंड विकास अधिकारी, सेवापुरी से दूरभाष पर वार्ता कर एक आवास स्वीकृत कराया। साथ ही उन्होंने अपने निधि से एक हैंडपंप और एक सोलर हाईमास्ट लाइट लगवाने की घोषणा कर बस्तीवासियों को राहत दी।
उन्होंने समाज उत्थान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जिन लोगों के आधार कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं, ताकि शेष लोगों का आधार पंजीकरण कराया जा सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अनिल कुमार, रविंद्र कुमार यादव, प्रीति देवी, रूपा पटेल तथा बनवासी बस्ती से वालंटियर गूंजा देवी और परमिला का विशेष सहयोग रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



