उच्च अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को शील्ड, प्रमाण पत्र व पुस्तकें देकर किया गया सम्मानित
विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण
खलियारी/ सोनभद्र । जनपद सोनभद्र के विकासखंड चतरा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी चतरा अशोक कुमार सिंह की देखरेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में विकासखंड चतरा के समस्त पूर्व माध्यमिक विद्यालयों से प्रत्येक विद्यालय के तीन-तीन छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्नों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष व मंडली मंत्री जनार्दन त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार स्वरूप बच्चों को शील्ड, प्रमाण पत्र एवं पुस्तकें प्रदान की गईं।
इस अवसर पर शिक्षक नेता जनार्दन तिवारी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संतोष देव पांडे (एआरपी), अनुपम दुबे (एआरपी), अशोक मिश्रा, सुकुर मोहम्मद, रामदास जायसवाल, समसुद्दीन, अशोक पांडे, श्याम सुंदर, ज्योति बाजपेई, नंदिनी सिंह सहित विकासखंड के अन्य शिक्षक- शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।
राष्ट्रीयआविष्कारअभियान, #विज्ञानक्विज, #चतराब्लॉक, #सोनभद्रन्यूज, #शिक्षासमाचार, #छात्र_सम्मान, #UP_Education, #SamajJagran
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



