google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नोएडा में सामूहिक गायन, 1777 लोगों ने लिया हिस्सा

नोएडा।** वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘नमामि भारतम्’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य-आचार्या, अभिभावक, पूर्व छात्र-छात्राओं एवं विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। दोनों कार्यक्रमों में कुल **1777 लोगों की उपस्थिति** रही।


विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री **डोमेश्वर साहू** उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान टाइम्स नोएडा के सह संपादक **विनोद राजपूत**, कार्यक्रम अध्यक्ष **डॉ. नीरज अवस्थी**, पर्यवेक्षक **रामवरुण सिंह**, विशिष्ट अतिथि **डॉ. के.सी. शर्मा** सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य वक्ता डोमेश्वर साहू ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वन्दे मातरम्’ स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांति का मंत्र बन गया था। उन्होंने कहा कि यह गीत भारत को केवल भूमि के एक टुकड़े के रूप में नहीं, बल्कि माता के रूप में देखने और उसके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की सनातन भावना को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने का उद्देश्य नई पीढ़ी को इसके ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराना है।

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. नीरज अवस्थी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रेम केवल नारों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि स्वच्छता, वृक्षारोपण, कर्तव्यों के निर्वहन और सभी समुदायों की संस्कृति के प्रति सम्मान में भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभावना एवं नैतिक मूल्यों का विकास शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

मुख्य अतिथि विनोद राजपूत ने वन्दे मातरम् को भारत की आत्मा की गूंज बताते हुए कहा कि इस गीत ने बंग-भंग आंदोलन के दौरान देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने वन्दे मातरम् को राष्ट्रीय गीत के रूप में अंगीकृत किया था। उन्होंने भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को अपनाने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्या **डॉ. नीतू सिंह** ने किया। एकलगीत बहन वैष्णवी ने प्रस्तुत किया, जिसके संयोजक अमित सिंह रहे। कार्यक्रम का आभार **डॉ. मनु उमेश** ने व्यक्त किया तथा शांतिमंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इसके अलावा विद्यालय की ओर से **प्रियदर्शनी पार्क, सेक्टर-12, नोएडा** में भी सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व छात्र **अभिषेक सक्सेना** रहे। इस दौरान अनिल चौहान, सत्यापनकर्ता ब्रजेश चौहान, पर्यवेक्षक एवं विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद, अध्यक्ष विकास दुबे, विद्यालय की कक्षा षष्ठ ‘अ’ एवं ‘ब’ के छात्र-छात्राएं, आचार्या निधि एवं पूनम तथा पूर्व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कुल **1777 लोगों ने सहभागिता कर वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक गायन किया गया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)