google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

यूपी के 9 शिक्षाधिकारियों में वाराणसी के बी ई ओ संजय यादव को भी मिलेगा सम्मान

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी । उत्तर प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण खबर है। प्रदेश के 9 शिक्षा अधिकारियों को उनके बेहतरीन नवाचार और कुशल शैक्षिक प्रशासन के लिए सम्मानित किया जाएगा। चयनित अधिकारियों में 4 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और 5 खंड शिक्षा अधिकारी शामिल हैं।इन अधिकारियों का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान दिल्ली द्वारा किया गया है। शासन ने इन अधिकारियों को वर्ष 2023-24 और 2025-26 के लिए सम्मान ग्रहण करने हेतु अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।सम्मान के लिए चुने गए अधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


इसमें सीतापुर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह,कौशांबी बी एस ए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, सोनभद्र बी एस ए मुकुल आनंद पांडेय, कन्नौज बी एस ए संदीप कुमार और गौतमबुद्धनगर बी ई ओ मोहम्मद राशिद, रामपुर बी ई ओ बबीता सिंह, हरदोई बी ई ओ डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्रयागराज बी ई ओ क्षमा शंकर पांडेय, वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड के बी ई ओ संजय कुमार यादव हैं इन अधिकारियों ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)