समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी : बड़ागांव थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव के चौराहे पर बनी सड़क के किनारे बनी नाली जाम होने से राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा हैं।वही क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया सड़क के किनारे लगने वाले दुकानदारों ने ही कूड़ा और मिट्टी से नाली जाम कर रखा है जिससे बारिश का पानी बहने में दिक्कत हो रही और सड़क खराब होने लगी हैं।

ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाते हुए सड़क के किनारे बनी नाली को साफ करवाने का आग्रह किया जिससे सड़क सही बनी रही और लोगो को आवागमन में दिक्कत नहीं करना पड़े।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



