google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तीर्थराज प्रयाग माघ मेले में गुप्तकाशी सेवा शिविर में हुए विविध आयोजन: रवि प्रकाश चौबे

  • 4 जनवरी से एक फरवरी तक चला कार्यक्रम
  • गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट नाको सोनभद्र द्वारा किया गया आयोजन

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

सोनभद्र। गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट नाको सोनभद्र उत्तर प्रदेश द्वारा प्रकृति संरक्षण पंचतत्व रक्षार्थ तिर्थराज प्रयाग मे माघ माह पर्यन्त गुप्तकाशी सेवा शिविर का विशाल आयोजन किया गया।
जिसमे नवदिवसीय श्रीराम कथा 4 जनवरी से 12 जनवरी तक श्रीश रामानुज वैष्णव दास जी काशी के मुखारबिन्द से सम्पन्न हुई।


8 जनवरी से 13 जनवरी तक श्रीमद्भागवत कथा विनय मधुकर महाराज श्री अयोध्या जी के मुखारबिन्द से हुई।
14 जनवरी से 19 जनवरी तक कथावाचिका सुनिता पाण्डेय गुप्तकाशी के मुखारबिन्द से हुई।
19 जनवरी से 27 जनवरी तक श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की कथा कथावाचक बाल व्यास श्रीमतेरामानुजाचार्य रामचंद्राचार्य जी महाराज बक्सर के मुखारबिन्द से हुई। 27 जनवरी से 29 जनवरी तक अमृताभिषेक श्री अयोध्या जी के मुखारबिन्द से सत्संग कथा हुई। 30 जनवरी से 1 फरवरी तक शिव महापुराण की कथा विश्व की द्वितीय किन्नर कथावाचक हेमलता सखी जी महामण्डलेश्वर सखी अखाड़ा वृंदावन के मुखारबिन्द से हुई।


प्रकृति संरक्षण पंचतत्व रक्षार्थ विश्व कल्याण हेतु गुप्त नवरात्रि मे नवदिवसीय श्री शतचण्डी महायज्ञ 19 जनवरी से 27 जनवरी तक आचार्य स्वामी राजीव लोचनाचार्य जी महाराज व पांच विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा सम्पन्न हुई।
28 जनवरी को सैकडो पूज्य साधू संत महंत प्रकृति प्रेमियों के सानिध्य मे मेला क्षेत्र से होते लेटे हनुमान जी तक प्रकृति संरक्षण पंचतत्व रक्षार्थ जन जागरण संदेश यात्रा निकाली गयी।
14 जनवरी को खाटू श्याम महोत्सव मनाया गया एवं मास पर्यन्त भोजन प्रसाद सत्संग व अथर्ववेद धूपन चिकित्सा के माध्यम से सेवा कार्य सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने एवं शिविर का संचालन वरिष्ठ समाज सेवी रमेश चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर सोनभद्र सहित अन्य जनपदों व राज्यों से आये लोगो ने सेवा शिविर का लाभ लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)