google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वनवासी रक्षा फाउंडेशन द्वारा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, साकीपुर, ग्रेटर नोएडा में पाँचवें प्रतिभा विकास केंद्र का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा | 2 फरवरी 2026

वनवासी रक्षा फाउंडेशन द्वारा आज सोमवार, 2 फरवरी 2026 को नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, साकीपुर (ग्रेटर नोएडा) परिसर में पाँचवें प्रतिभा विकास केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ भारत माता की आराधना के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति और संस्कारों की भावना व्याप्त हो गई।

इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. आर. के. यादव (महाप्रबंधक, प्रगति पावर कॉरपोरेशन), श्री श्यामबीर भाटी जी (अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए साकीपुर), उप-प्रबंधक, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज साकीपुर, संरक्षक श्री संदीप गोयल, निदेशक, कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, श्री भरत जी (पूर्वी संभाग संयोजक), श्री राजेश बिहारी जी, श्रीमती संगीता वर्मा (महिला संयोजिका), श्री राजेंद्र सोनी (उपाध्यक्ष), श्री किसलय कुमार (महामंत्री), प्रोफेसर विवेक कुमार, डॉ. आरती शर्मा, आचार्या भारती भाटी तथा सविता चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आर. के. यादव ने कहा कि आने वाली पीढ़ी में संस्कारों का समावेश अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही संस्कार एक सशक्त और जिम्मेदार समाज की नींव रखते हैं।
श्री श्यामवीर भाटी जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।


कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने अपने संबोधन में कहा—
“यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम अपने मूल्यों का स्वयं पालन करें और यह सुनिश्चित करें कि वही मूल्य आज की युवा पीढ़ी में भी गहराई से विकसित हों। वर्तमान युवाओं में संस्कारों का समावेश ही एक सशक्त, संवेदनशील और जिम्मेदार समाज की आधारशिला है।”
इस अवसर पर श्री भरत जी ने विद्यार्थियों तथा उनके परिवारजनों को संस्कार, जीवन-मूल्य, प्राणायाम एवं उनके महत्व के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी।


प्रोफेसर विवेक कुमार ने इस पीढ़ी के लिए संस्कारों की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए बताया कि वनवासी रक्षा फाउंडेशन निरंतर इस क्षेत्र में समाज के उत्थान हेतु कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में श्री राजेश बिहारी जी ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन समता द्वारा सभी के लिए वितरित किए गए जलपान के साथ हुआ।

यह प्रतिभा विकास केंद्र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)