google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तिरूलडीह डेली मार्केट चौक में चलाया गया वाहन जांच अभियान

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़ -सरायकेला-खरसावां जिला के तिरूलडीह थाना क्षेत्र के तिरुलडीह डेली मार्केट चौक में गुरूवार को तिरुलडीह पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। एएसआई रंजित यादव के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया।जिला के पुलिस कप्तान के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। क्राइम कंट्रोल को लेकर बाजार पर ही वाहनों को रोककर वाहनों का तलाशी लिया गया। वहीं लाइसेंस व कागज़ातों का जांच किया गया। बाइक व चारपहिया वाहनों का डिक्की ,बैग आदि का गहनता से तलाशी लिया गया। वहीं एएसआई रंजित यादव ने बताया कि क्राइम कंट्रोल, बाइक चोरी पर रोक लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को हेलमेट व सीटबेल्ट के लिए भी जागरूक किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)