google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

” वेंडर महिला लगा रही है न्याय की गुहार” सुनो योगी सरकार

नोएडा समाज जागरण

उत्तर प्रदेश में शासन की व्यवस्था में पहले से ज्यादा सुधार है इसमें कोई दो राय नही है। लेकिन गरीबों के लिए अलग औऱ अमीरों के लिए अलग कानून है इसमें भी कोई दो राय नही है। एक तरफ जहाँ नोएडा में बीजेपी के नेता के द्वारा थप्पड़ मारे जाने की गुंज योगी के दरबार तक पहुँचता है और आरोपी को जेल तक जाना पड़ता है । शासन प्रशासन तो क्या क्षेत्र के सांसद और विधायक भी पहुँच जाते है। कई दिनों तक अखबारों के सुर्खियाँ बटोरने वाली और महिला को न्याय देने के नाम पर भेदभाव नही करने वाली उसी योगी सरकार में एक वेंडर महिला शासन तथा प्रशासन के दरबाजे पर दर-दर की ठोकरे खा रही है। उसे न्याय चाहिए, उसके साथ मार-पीट गाली गलौज हुई है। मामला नोएडा थाना सेक्टर 39 पहुँचा और रफा दफा कर दिया गया। क्योंकि पीड़िता गरीब है नोएडा प्राधिकरण के द्वारा दिए गए वेंडर जोन में चाय बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करती है।

मामला नोएडा सेेक्टर 99 वेंडिंग जोन का है। जहाँं पर 30 नवंबर के रात्री 9:30 बजे एक आदमी आकर दुकान के सामने में गाली गलौच करता है जो कि किसी भी सभ्य लोगों के लिए उचित नही है। महिला वेंडर उसे दुकान के सामने से हटकर कही और जाने को कहती है, लेकिन उनको क्या पता था कि उसी के गले ये मुसीबत पड़ेगा। शराबियों के पंगा लेना महिला को कितना महंगा पड़ा यह तो तस्वीर देखकर भी अंदाजा लगाया जा सकता है। महिला के साथ सिर्फ गाली गलौज ही नही किया गया बल्कि महिला को बूरी तरह से पिटाई की गई। मौके से 112 को लोगों ने काॅल किया, लेकिन जैसा कहावत है कि ” पुलिस समय पर कभी नही पहुँचती है” इस मामले में भी पुलिस घंटो बाद पहुची। पीड़ित और अभियुक्त दोनों को थाने लेकर गयी। पीड़िता का मेडिकल कराया गया वही दोषी को रात भर लाॅकअप में रखने के बाद छोड़ दिया गया।

पीड़िता के अनुसार सवेरे दोषी को छोड़ दिया गया। उसके बाद में दोषी ने फिर आकर पीड़िता को देख लेने की धमकी देकर गया। अब पीड़िता अपने जान की खतरा बताकर नोएडा पुलिस कमीशन, डीएसपी से गुहार लगा रही है कि न्याय चाहिए। लेकिन महिला सशक्तिकरण के दम भरने वाली योगी सरकार और उनके पुलिस से पीड़िता को अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा की कानून गरीबो के लिए अलग और अमीरों के लिए अलग है या फिर पीड़िता को मिलेगा न्याय।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)