
फारूक अंसारी
दैनिक समाज जागरण
धामपुर । सौभाग्यवती बाई दानी महिला महाविद्यालय के भाषण कक्ष में स्त्रातक प्रथम वर्ष की छात्राओं को कालेज की ओर से कैरियर गाइड्रेस के संदर्भ में नयी शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विषय पर छात्राओं की काउंसलिंग भी की गई द्वितीय सेमेस्टर की 150 छात्राओं ने प्रतिभाग कर विषय के संबंध में अपने प्रश्नों के उत्तरो के बारे में जानकारी की जबकि छात्राओं के दृतीय सेमेस्टर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए प्रेरित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना सिंह ने छात्राओं को कैरियर गाइडेंस पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने अन्य गतिविधियों में भागीदारी करना साथ ही अपने कैरियर के प्रति सजग रहने के उद्देश्य को सार्थक बनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने प्रवेश देने के लिए छात्राओं को विभिन्न विषयों एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी भी दी जिससे अधिक से अधिक छात्राएं विश्वविद्यालय में प्रवेश ले कर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉक्टर कनक चौहान सह नोडल अधिकारी डॉ, संदीप सिंह ने छात्राओं को पोर्टल से जोड़ने के तरीके और अपना खाता बनवाने के लिए अवगत रूप से एक छात्रा को प्रशिक्षण दिया। सफलता में डॉ, अदिति सिधु का विशेष योगदान रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



