
समाज जागरण संवाददाता बिलासपुर
मस्तुरी। छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया राज्यसभा सांसद का बिलासपुर प्रथम आगमन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री शिव डहरिया कांग्रेसी नेता आज बिलासपुर पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पीएल पुनिया का दर्रीघाट महमंद में स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीय पुनिया द्वारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ब्लॉक व जिला अध्यक्षों व जहां से कांग्रेस पिछले चुनाव हार गई थी वहां के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से राय मशवरा लिया कि आने वाले चुनाव में जीत किस तरह हासिल होगी।पिछले चुनाव में बिलासपुर जिले की छै सीटो में दो सीट जीते थे ।कोटा,मस्तुरी,बिल्हा, बेलतरा हाथों से निकल गया था।
इस बार आने वाली चुनाव 2023/2024 में सभी सीटों को कांग्रेस की विधायक देना का एक साथ संगठित होकर चलने का सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पिछले बार की चुनाव से बेहतर परिणाम देने को वादा किया।
माननीय पुनिया व भाटापारा से बलौदाबाजार, जैजैपुर और जांजगीर चांपा में पदाधिकारियों के बैठक लेकर आज 20 सितंबर को बिलासपुर पहुंचे यहां से मुगेलीके पदाधिकारियों के साथ बैठक के लिए रवाना हुए।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, छ.ग.शासन मंत्री शिव डहरिया, सासंद सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का,प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी,विधायक गण,जिला अध्यक्ष, महापौर,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, ब्लॉक/जिला अध्यक्ष के साथ जिला व ब्लॉक के कार्यकारिणी, जोन,अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



