google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि



दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़: चांडिल प्रखंड क्षेत्र के जयदा में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी की प्रतिमा पर विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में जन्मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपना संपूर्ण जीवन देश की आज़ादी के लिए समर्पित कर दिया। उनकी क्रांतिकारी सोच, निडर नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति आज भी देश की पीढ़ियों को प्रेरणा देती है।

इस कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अरुण टुडू, बिष्णुपद गोप, रविंद्र तंतुवाई, तारापद सिंह, राहुल वर्मा, मेहताब आलम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)