रात के अंधेरे में हो रहे फर्जी भुगतान को लेकर रैकरी गांव के ग्रामीणों ने मचाया हंगामा वीडियो प्रसारित

समाज जागरण

मीरजापुर/राजगढ़ ब्लाक के रैकरी गांव में रविवार की रात्रि प्रधान पति प्रधान और सेक्रेटरी की मिली भगत से रात्रि के 10:00 बजे पंचायत भवन को खोलकर भाड़े के देवपुरा गांव के पंचायत सहायक को बुलाकर फर्जी भुगतान कराया जा रहा था जिसका पता चलने पर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने हंगामा मचाया और उसका वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया।लेकिन उसके बाद भी संबंधित अधिकारी गोल मटोल जवाब दे रहे हैं। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष है।

पंचायत का चुनाव कब आ जाए कब ग्राम प्रधान का डोंगल और मोहर सरकार के पास जमा हो जाए इसी आशंका में ज्यादा से ज्यादा ग्राम प्रधान कागज पर या धरातल पर मशीनों से कार्य करा कर तेजतर्रा प्राइवेट ऑपरेटरों को बुलाकर फर्जी भुगतान करा रहे हैं।
क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में इस तरह का मामला धड़ल्ले से चल रहा है लेकिन संबंधित अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।


रविवार को रात्रि 9:00 बजे रात्रि ग्राम सभा में ग्राम प्रधान पति ग्राम प्रधान दूसरे पंचायत सहायक को बुलाकर कंप्यूटर पर कार्य कर रहे थे तो ग्रामीणों को पता चला तो वह पंचायत भवन पर पहुंचे और कंप्यूटर ऑपरेटर से पूछा कि आप यहां पर कैसे आ गए तो उन्होंने बताया कि हमें सेक्रेटरी साहब ने भुगतान करने के लिए भेजा है।तो ग्रामीणों ने कहा कि आप रात में क्यों आए दिन में आए होते तो गांव की पंचायत सहायक भी रहती उसको जो नहीं आता वह उसको आप बता देते रात्रि में क्यों आए वह इसका जवाब नहीं दे पाया और ग्रामीण उग्र हो गए। रात को ही ग्राम विकास अधिकारी फोन नहीं उठाएं। उन्होंने सहायक पंचायत अधिकारी राजगढ़ और खंड विकास अधिकारी एवं कार्य प्रभारी से उसकी शिकायत की जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।


इसी प्रकार से एक हफ्ते पहले जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी भी कार्यों का निरीक्षण करने आए थे तो उन्होंने पाया कि रैकरी गांव में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई गई हैं सरकार के आदेशों का अनुपालन नहीं हुआ है।
इसी प्रकार से फर्जी मास्टर रोल के जरिए 14 साल से लेकर 74 साल तक के लोगों को भुगतान किया गया है।इतना ही नही गांव के संभ्रांत लोग जो कभी अपने घरों में भी काम नहीं करते ऐसे लोगों को भी ग्राम प्रधान ने हजारों हजार रुपए मनरेगा मजदूरी में दिया है। जांच हुई सत्यता पकड़ी गई।फिर भी इस प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुआ जिससे इसका मनोबल बढ़ा हुआ है।


ग्रामीण संजय सिंह प्रवीण कुमार सिंह सिद्धनाथ सिंह इंद्राज सिंह आशीष सिंह आदि लोगों ने कहा कि
यदि ग्राम प्रधान सेक्रेटरी और बाहरी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण इसकी शिकायत जिला अधिकारी से करेंगे।
इस संबंध में ऐडियो पंचायत राजगढ़ श्री कृष्ण उपाध्याय से बात कोई तो उन्होंने कहा कि दूसरे ग्राम सभा का कंप्यूटर ऑपरेटर काम नहीं कर सकता है। इसकी जांच कराई जाएगी।


कार्य प्रभारी बोले
राजगढ़ के देवपुरा धौरहा न्याय पंचायत के कार्य प्रभारी बीओपीआरडी अभय कुमार सिंह ने बताया कि गांव की पंचायत सहायक किसी कार्य को नहीं कर पा रही थी तो यदि आपने बाहर के पंचायत सहायक को बुलाया तो दिन के उजाले में उसे भी बैठा कर कार्य किए होते तो यह समझ में आता की उसकी सहायता के लिए बाहर से कंप्यूटर ऑपरेटर बुलाया गया लेकिन रात के अंधेरे में उसकी अनुपस्थिति में कंप्यूटर पर कार्य करना यह सही नहीं है इससे आशंका को आत्म बल मिलती है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)