google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजगढ़ अस्पताल के पीछे का गेट बंद होने पर ग्रामीणों ने किया विरोध पुलिस के देखरेख में गेट को किया बंद

समाज जागरण

राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ अस्पताल का पीछे का गेट बंद होने पर ग्रामीणों ने किया विरोध। आज सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास जैसे ही ग्रामीणों की खबर लगी अस्पताल के पीछे का गेट बंद किया जा रहा है देखते ही देखते तीन दर्जन से ज्यादा ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रशासन और पुलिस प्रशासन के इस कार्यपाली का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह गेट खुला रहने से चाहे रात हो या दिन हो सैकड़ो लोगों की सुविधा का साधन था लेकिन अस्पताल प्रशासन और पुलिस की देखरेख में गेट को बंद किया जा रहा है जिसे गंभीर बीमारी में इलाज करने वाले लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। एक तरफ सरकार ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन ही सरकार को ठेका दिखा रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन के इस रवैया से ग्रामीणों में काफी रोस व्याप्त है। ग्रामीण अजय कुमार संजय ने बताया कि गेट बंद करने का कोई लिखित आदेश नहीं है फिर भी गेट को बंद किया जा रहा है। पुराने समय में बाउंड्री के समय यह गेट खुला रहता था पैदल आने जाने वालों को राहत मिल रही थी। अस्पताल प्रशासन को ऐसी क्या मजबूरी थी की जल्दबाजी में अस्पताल के पीछे के गेट को बंद कर दिया गया। वह भी गेट बंद करने के लिए मौके पर ग्रामीणों के विरोध के कारण पुलिस भी बुलानी पड़ी।लेकिन इस गेट को पूरी तरह से बंद होने से गंभीर बीमार इलाज के लिए मरीज को भी गेट पहुंचने में समय लगेगा।

वायरल वीडियो के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर पवन कश्यप ने कहा कि ऊपर से आदेश आने पर गेट को पूरी तरह से बंद किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि ऊपर से आदेश लेकर आए और दोबारा इस गेट को खोल दिया जाएगा।इस संबंध में जब राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आदेश दिया है गेट को बंद कराया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)