google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम पंचायत मिश्री में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

कोन/ सोनभद्र। विकासखंड कोन के ग्राम पंचायत मिश्री में सफाई व्यवस्था को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत का सफाई कर्मी गली-नालियों की सफाई नहीं करता है बल्कि कागजी कार्यों का हवाला देकर ब्यस्त रहता है।
ग्रामीणों के अनुसार नारायण भारती घर से रामनाथ कनौजिया के घर तक, मुरारी से नंदू सिंह के घर तक और वहीं टोला बहुआरा में डॉक्टर कमेश के घर से बाबूलाल कुशवाहा के घर तक का क्षेत्र कभी साफ नहीं किया गया जिसके संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा एडीओ पंचायत को अवगत कराया गया था किन्तु मामला जस का तस ही है। लोगों की मानें तो सफाई कर्मचारी केवल कागजी कार्यवाही में ही व्यस्त रहता है। ग्रामीणों ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। जिसके क्रम में एडीओ पंचायत से सेल फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की गयी किन्तु कॉल रीसिव नहीं हुआ। इस बावत खण्ड विकास अधिकारी डॉक्टर जितेंद्रनाथ द्विवेदी ने जरूर कार्यवाही करने का अश्वासन दिया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, काशीनाथ, सुदामा कनौजिया, रामनाथ कनौजिया, दिनेश कनौजिया, राजकुमारी देवी और संध्या देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)