google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर ग्रामीणों ने निकाला शांति पदयात्रा

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी विकासखंड के पचवार गांव से शनिवार दोपहर 12 बजे अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों की ओर से शांति पदयात्रा निकाली गई। आपको बता दे कि यह पदयात्रा पचवार से सभईपुर बेसहूपुर चौराहा होते हुए बरनी बुद्ध विहार तक गई। जहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने “समता, न्याय और भाईचारा” के संदेश वाले बैनर और पोस्टर लेकर इसमें हिस्सा लिया।
पदयात्रा में शामिल लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने का संकल्प दोहराया। वही इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता छोटेलाल निराला ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को समानता और शिक्षा की ओर प्रेरित करते हैं। पदयात्रा में प्रमुख रूप से राजकुमार किशन कुमार आशिक निराला, सुजीत कुमार, काली प्रसाद, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)