समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ डॉ0 संतोष कुमार द्वारा चल रहे आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेदी पर आज शनिवार को शिविर लगाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुरभि कुमारी क्षेत्रीय एएनएम सुचिता सिंह तथा क्षेत्रीय आशा प्रमिला ने उपस्थित होकर अब तक 22 आयुष्मान कार्ड बनाये।
प्रभारी चिकित्साधकारी हरहुआ ने निर्देशित किया कि आशा बहनें 70 वर्ष से अधिक आयुष्मान से वंचित लाभार्थियों को बुलाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने का कार्य करें। यह एक महत्वपूर्ण अभियान है जिसमें लाभार्थियों को 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज कराने की सुविधा उपलब्ध है।
प्रभारी ने आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का मुआयना किया। दवाओं की उपलब्धता,रोगियों की ओपीडी ,संसाधनों की उपलब्धता व प्रयोग तथा अभिलेखों के मेंटिनेंस का अवलोकन किया। सीएचओ को निर्देश दिया कि कोई भी मरीज बिना इलाज के वापस नहीं करना है। जटिल मरीजों के संदर्भ में उन्हें पीएचसी पर जाँच के लिए भेजा जाय और रिकॉर्ड अपडेट होना चाहिए।किसी भी स्तर पर लापरवाही के जिम्मेदारों पर आवश्यक कार्यवाही होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



