समाज जागरण/ अकबर अली
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा महिला संबंधी मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना विण्ढमगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में दिनांक 10.07.2026 को थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त बलवन्त पुत्र स्वर्गीय राम किशोर उर्फ शम्भू, निवासी ग्राम पतरिहा, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 46 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध मु0नं0-843/2005, धारा 354 भादवि, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र से संबंधित न्यायालयीय वारंट लंबित था। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



