google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आर आई टी में दुकानदार और ग्राहक में जमकर मारपीट, राजद के जिलाध्यक्ष बने रहे मुकदर्शक

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 22 मई 2026: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के आर आई टी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 32 में चौक पर बीती रात उस समय अफरा तरफ़ा मच गई जब विदेशी शराब दुकान के बाहर शराब विक्रेता और कुछ शराबियों के बीच विवाद हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते लात घुसो, बोतल और पत्थर चलने लगे और इलाका पूरा रणभूमि में तब्दील हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब आधे घंटे तक सरेआम हंगामा चलता रहा जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों में दशक फैल गई। खासकर महिलाओं और परिवार में इस मार्ग से गुजरने को लेकर भय का माहौल देखा गया।

शराब पीने पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया की दुकान में एमआरपी से अधिक कीमत वसूली जा रही है और नकली शराब बेची जाने के भी आशंका जताई गई है ।वहीं यह भी आरोप सामने आया है कि जिस स्थान पर दुकान संचालित हो रही है वह रेलवे भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया है।

वही पाया गया कि राजद के जिलाध्यक्ष दुकानदारों और ग्राहकों के बीच में जब मारपीट हो रही तो मूकदर्शक बन खड़े होकर पूरे मामला का मजे ले रहे थे।

लोगी का कहना है कि इतने संवेदनशील स्थान पर खुलेआम हंगामा होता रहता है इसके बावजूद जिम्मेदार व्यवस्था कहां है? फिलहाल आर आई टी थाना इस मामले की पूरी जांच कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)