google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ब्रास एंड ब्रोंज क्लस्टर में दस दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत

कांसा एवं पीतल बर्तन निर्माण से जुड़े कारीगरों को मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण

विष्णुगढ़ | राहुल कुमार गुप्ता, संवाददाता | दैनिक समाज जागरण । विष्णुगढ़ देवी मंडप के समीप स्थित ब्रास एवं ब्रोंज क्लस्टर में कांसा एवं पीतल के बर्तनों के निर्माण से जुड़े कारीगरों के लिए 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अखिलेश कुमार, खादी ग्रामोद्योग के सहायक निदेशक राजीव कुमार, प्रशिक्षक मो. जैनूल एवं ग्राम विकास मंच परसिया के संयोजक सुदामा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर बीडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में बाजार की मांग के अनुसार उत्पादों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। बर्तनों के रूप-आकार और डिज़ाइन में समय-समय पर बदलाव करना भी जरूरी है, ताकि उत्पाद बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहें। उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ ब्रास एवं ब्रोंज क्लस्टर में बर्तन निर्माण के लिए आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं तथा शेष मशीनें भी शीघ्र लगाई जाएंगी। नई तकनीक से उत्पादन प्रारंभ होने से स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

MOTOROLA Edge 60 Fusion 5G (PANTONE Amazonite, 256 GB) (8 GB RAM)
MOTOROLA Edge 60 Fusion 5G (PANTONE Amazonite, 256 GB) (8 GB RAM)

उन्होंने कहा कि मशीनों के साथ-साथ कुशल मानव संसाधन की भी आवश्यकता होती है और निपुणता प्रशिक्षण से ही आती है। इसी उद्देश्य से कारीगरों को प्रशिक्षित करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है, जिसमें कारीगरों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

खादी ग्रामोद्योग के सहायक निदेशक राजीव कुमार ने कारीगरों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए कहा कि क्लस्टर में जल्द ही बाकी मशीनें भी इंस्टॉल कर दी जाएंगी और उत्पादन कार्य शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याएं थीं, जिन्हें सुलझा लिया गया है तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने की प्रक्रिया में हैं।

ग्राम विकास मंच परसिया के संयोजक सुदामा सिंह ने कहा कि विष्णुगढ़ ब्रास एवं ब्रोंज क्लस्टर में जल्द उत्पादन शुरू होगा और यहां निर्मित बर्तनों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विष्णुगढ़ में कांसा धातु के बर्तन निर्माण का इतिहास करीब 300 वर्ष पुराना है।

उल्लेखनीय है कि एमएसएमई योजना के तहत प्राप्त अनुदान से वर्कशॉप का निर्माण किया गया है तथा कई मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं। बेलन मशीन सहित कुछ अन्य उपकरणों की स्थापना शेष है, जिन्हें जल्द लगाए जाने की बात कही गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अखिलेश कुमार ने की, जबकि संचालन गुरु प्रसाद ने किया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में कारीगर एवं समाजसेवी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)