दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र से देसी टनाका शराब बरामद किया गया है ।थानाअध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के बरियावां के समीप कर्बला में छुपा कर रखे 12 कार्टून में कुल 300 बोतल झारखंड निर्मित देसी टनाका शराब बरामद किया गया है।
वही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है ।थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और अज्ञात के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।



