ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
सोनभद्र/शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्ति नगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के तत्वाधान में दिनांक 13 मार्च 2026 को सात दिवसीय विशेष शिविर (दिन-रात) के तीसरे दिन चिल्काडांड पंचायत भवन में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के समर्थन में एक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। शिक्षा के अधिकार के तहत सर्व शिक्षा के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। यह यात्रा पंचायत भवन से प्रारंभ होकर निमियांटांड , रानीबाड़ी होते हुए चिल्काडांड पंचायत भवन आकर समाप्त हुई। यात्रा में 100 स्वयंसेवकों ने “समय की यही पुकार नारी का करें सम्मान” आदि नारे लगाते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
शिविर के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर खड़िया के प्राचार्य राजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक अनुशासन, व्यक्तिगत अनुशासन, और सामूहिक समायोजन की क्षमता का विकास कर ही कोई भी व्यक्ति एक जिम्मेदार नागरिक बन सकता है। एनएनएस के स्वयंसेवक शिक्षार्थ ज्ञान प्राप्त कर समाज सेवार्थ इस ज्ञान का उपयोग करेंगे तभी एनएसएस का उद्देश्य पूरा हो सकता है। विशिष्ट वक्ता समाजसेवी एवं शोध छात्र बीएचयू रंजीत राय ने एनएसएस के सामाजिक सरोकारों को सबका साथ सबका विकास के मुहिम से जोड़ा और अंतिम व्यक्ति तक इस मुहिम को पहुंचाने में स्वयंसेवकों की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिसर प्रभारी डॉ० प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि एनएसएस की यह दोनों इकाइयां चिल्काडांड के निवासियों के साथ बहुत ही सकारात्मक रूप से जुड़ी हैं और इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। शिविर में दोपहर भोजन के पश्चात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने अपनी- अपनी रचनाओं तथा भारतीय पारंपरिक गीतों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ०छोट लाल प्रसाद द्वारा किया गया। इस दौरान अरविंद जी (शिक्षक) साक्षी दुबे, शिवांगी, अंजना पूर्ति, प्रभा सोंधिया, सुहाना, अमृता, विशेष, शिवानी, पंकज की भूमिका अनुकरणीय रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



