google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वयंसेवकों ने शिविर में किया योगाभ्यास

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र/शक्तिनगर l महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्ति नगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को सात दिवसीय विशेष शिविर (दिन-रात) के चौथे दिन का आयोजन चिल्काडांड स्थित पंचायत भवन में किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों को योगाचार्य सचिन तिवारी द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। उन्होंने इस दौरान कई योगासन जो डायबिटीज, बीपी , और तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए आवश्यक है का अभ्यास कराया। योगगुरु ने संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में योग दर्शन के महत्व पर भी अपने विचार रखे। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर योगाचार्य से स्वयंसेवकों ने चर्चा किया और उसका निदान वे बड़े ही सहज तरीके से जान सके।

शिविर के द्वितीय सत्र में “जल संरक्षण एवं प्रकृति संरक्षण” विषय पर एक बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय ने जल ही जीवन पर अपना चिंतन साझा किया तथा स्वयंसेवकों के साथ अंतर क्रियात्मक संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० छोटे लाल प्रसाद द्वारा जल संरक्षण को विश्व की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता के रूप में प्रस्तुत किया गया जिसके लिए वर्तमान पीढ़ी को आगे आने को उन्होंने आह्वान किया। दोपहर भोजन के पश्चात 100 स्वयंसेवकों द्वारा अलग-अलग टोली बनाकर जल संरक्षण पर अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान स्थानीय नागरिक बड़े उत्साह के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिव्या कुमारी, साक्षी दुबे, अंजना, ज्योति ,नैंसी, प्रिया, शिवांशु, विशेष, प्रभा,आशुतोष पंकज रितेश कोमल आदि की सराहनीय भूमिका रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)