google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

CTPS ओबरा में संविदा श्रमिकों की समस्याओं पर बनी सहमति

SIPPL कंपनी ने दिया भरोसा – मजदूरी बढ़ाने और समय पर भुगतान का आश्वासन

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। ओबरा तापीय विद्युत परियोजना (CTPS) में कार्यरत संविदा श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संविदा कंपनी Shree Infraprojects Private Limited (SIPPL) तथा श्रमिक संगठन के बीच महत्वपूर्ण वार्ता संपन्न हुई। वार्ता के दौरान श्रमिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर सहमति बनी।

बैठक में SIPPL के साइड इंचार्ज ने श्रमिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिन मजदूरों को कार्य करते हुए एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है, उनकी मजदूरी बढ़ाई जाएगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में श्रमिकों को इस प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि श्रम कानूनों के सभी नियमों का पूर्ण पालन किया जाएगा तथा श्रमिकों को मिनिमम वेजेस के अनुसार समय पर पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर मजदूरों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए “मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए और कहा कि संगठन की पहल से उनकी समस्याओं का समाधान संभव हो पाया है।

बैठक में प्रमुख रूप से रामनरेश गौड़, मुस्तकीम अहमद, मोनू यादव, सुभाष सिंह, दीपक कुमार, रमाशंकर, गुलाम, लालजी देव पाण्डेय सहित अन्य श्रमिक मौजूद रहे।

भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के अध्यक्ष मणि शंकर पाठक ने कहा कि संगठन हमेशा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा और श्रमिकों के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाता रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)