google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बुनियाद केंद्र अररिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहतदिव्यांग मतदाताओं को किया गया जागरूक

अररिया।

आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को देखते हुए दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से दिनांक 28.02.2024 को बुनियाद केंद्र, अररिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में सभी दिव्यांग मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, यथा – रैंप, व्हील चेयर, ब्रेल युक्त ईवीएम, मतदान केंद्र की बहुतल पर अवस्थिति, घर से मतदान डालने की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सरकार की एडिप योजना के तहत उपस्थित दिव्यांगजनों को अनेक प्रकार के सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराये गए, जिसमें 14 ट्राई साईकल, 8 व्हील चेयर, 2 सी.पी चेयर, 4 बैसाखी, 3 श्रावण यंत्र आदि निःशुल्क प्रदान किया गया। सहायक उपकरण मिलने पर सभी दिव्यांगजनों ने खुशी जाहिर की। मौके पर केंद्रीय प्रबंधक, अलीमको के प्रतिनिधि एवं सामाजिक सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)