निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह सक्रिय पदाधिकारी को मिलेगी जगह – नवनीत गुप्ता
आई एम खान दैनिक समाज जागरण ब्यूरो
बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में दो दिवसीय जनपद भ्रमण के तहत प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा जनपद के बिसौली, वजीरगंज इस्लामनगर, उझानी, सहसवान, इस्लामनगर, नगर बदायूं, अलापुर, उसावा, दातागंज व म्याऊं आदि शहर व कस्बों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान समस्त इकाइयों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सहित मौजूद पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि आगामी 21 व 22 दिसंबर को मेरठ में प्रांतीय चुनाव एवं वार्षिक सम्मेलन होने जा रहा है। जिसके संदर्भ में प्रदेश के सभी जिलों के भ्रमण के चलते बदायूं जनपद का दो दिवसीय प्रवास रख कर समस्त इकाइयों के अध्यक्ष से संवाद करके उन्हें जागरूक किया। उन्होंने बताया कि व्यापार मण्डल के संगठनात्मक चुनाव व सम्मेलन की तैयारी के लिए प्रदेश के व्यापारी पूर्ण मनोयोग से जुटे है। यह सम्मेलन व्यापारी समाज के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए एक लाख प्रान्तीय सदस्य व 10,000 व्यापारी सैनिकों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए तैयार किया जा रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकारी तन्त्र के उत्पीड़न से परेशान है आम व्यापारी, जिसके सम्मान की रक्षा के लिए जल्द ही प्रदेश व्यापी आन्दोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया नगर इकाईयों में उझानी अध्यक्ष राजकुमार बंसल, सहसवान अध्यक्ष जहांगीर अली, बिसौली अध्यक्ष कृष्णावतार शर्मा, वजीरगंज अध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय, अलापुर अध्यक्ष अनुज गुप्ता, म्याऊं अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, बदायूं अध्यक्ष राजेश गुप्ता भल्लू के नेतृत्व में पदाधिकारी उत्साह से व्यापारियों के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्षरत है।मेरठ में होने जा रहे प्रांतीय चुनाव एवं वार्षिक सम्मेलन में बदायूं जनपद की अहम भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि वार्षिक चुनाव से पहले निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह सक्रिय पदाधिकारी को मौका दिया जाएगा।जनपद भ्रमण में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नरेश चंद शंखधार आदि मुख्य रूप से साथ रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



