google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शौचालयों के पैसे की बंदरबांट कर गया, पंचायत सेकेट्री लाखों का घपला

शौचालयों के पैसे की बंदरबांट कर गया, पंचायत सेकेट्री लाखों का घपला, ‼️
समाज जागरण
विश्वनाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़ जिले के बाबागंज ब्लाक में सामुदायिक शौचालयों की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय बनती जा रही है। ब्लॉक के कई गांव में सामुदायिक शौचालयों के ताले नहीं खुले और खातों में से लांखो का भुगतान भी कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों और पंचायत सचिव के साथ-साथ ग्राम प्रधान भी इसमें मिले हुए हैं।

स्वछ भारत अभियान के अंतर्गत गांवों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। लाखों रुपये से बने सामुदायिक शौचालय आज भी ताला जड़े हुए खडे़ हैं। इनके निर्माण में घोटाले की दुर्गध आ रही है। विकासखंड बाबागंज के फतूहाबाद के गांव में पूर्व ग्राम प्रधान व सचिव काशीनाथ वर्मा की भारी लापरवाही सामने आई है।

ताजा तरीन मामला विकासखंड बाबागंज की फतूहाबाद ग्राम सभा का है ।पंचायत सेकेट्री काशीनाथ बर्मा और पूर्व ग्राम प्रधान फतूहाबाद ने मिलकर सामुदायिक शौचालय के पैसा का इतना बंदरबांट किया है। सामुदायिक शौचालय में ना तो पानी की टंकी लगी है ,सामुदायिक शौचालय का सेफ्टी टंकी तक नहीं बनाया गया है। न् ही दरवाजे लगे हैं, टाइल्स पूरी तरह से उखड़ चुकी है, इंडिया मार्क मे जल निगम में मोटर भी नहीं है।

ब्लाकों में बने अधिकांश सामुदायिक शौचालयों में ताला बंद मिलता है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से मौन हैं। केंद्र सरकार की अतिमहत्वपूर्ण योजना की दुर्दशा ब्लाक में जाकर देखा जा सकता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)