google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाल विवाह रोकथाम के लिए बड़वारा में हम होंगे कामयाब अभियान का शानदार आगाज।

कटनी। जनपद पंचायत बड़वारा में बाल विवाह की कुरीति को उन्मूलन करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘हम होंगे कामयाब’ नामक जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अनिल जामदानी बड़वारा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी बड़वारा परियोजना अधिकारी बड़वारा और बड़वारा थाने में पदस्थ उप पुलिस निरीक्षक परिहार की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी इंद्र कुमार साहू ने बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाई और बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बच्चों के साथ यौन हिंसा, बाल मजदूरी और बाल तस्करी जैसे मुद्दों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं, एस आई परिहार ने महिलाओं और बच्चों से संबंधित कानूनों पर विस्तार से चर्चा की। इस बीच ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अनिल जामदानी ने मौजूद आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पल्स पोलीओ कार्यक्रम की तैयारी करने और परिवार नियोजन पर प्राथमिकता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया है।

इस दौराना समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला बाल विकास पर्यवेक्षक अर्पिता प्यासी, परवीन बानो, केशव मिश्रा, रोशिनी गुप्ता, ज्योति बरमन रेशमा परवीन,शौर्य दल के सदस्य स्थानीय महिलाये स्वा सहायता समूह की महिला,, बाल संरक्षण समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)