google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गरीबों का घर नहीं उजरने देगा ‘हम’ – रजनीश कुमार

दैनिक समाज जागरण/पटना डेस्क

हम(से.) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बन चुकी है। यहां नियम और कानून की परवाह किए बिना भूमाफिया जमीन कब्जा कर अवैध रूप बेचते रहते हैं। सालों बाद जब न्यायालय और प्रशासन की नींद खुलती हैं तो उस जमीन पर बने घरों को बुलडोजर के सहारे गिराया जाता है।

हाल के दिनों में राजधानी में ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली है जो न्यायालय के आदेश के बाद अतिक्रमित जमीन पर सालों से रह रहे लोगों के घर को एक पल में उजार दिया गया। रजनीश कुमार ने बताया कि इसमें जो लोग जमीन खरीद रहे हैं उनकी कोई गलती नहीं है। अधिकारियों के मिलीभगत से भू-माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है।

निगम और सरकार के नियमों को ताक पर रखते हुए भू-माफिया अवैध जमीनों को सस्ते दाम में गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को बेचती है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सस्ते दाम और राजधानी में खुद का अपना एक आशियाना हो इस चक्कर में भू-माफियाओं से जमीन खरीद लेते हैं। तब सरकार और निगम के अधिकारी भू-माफियाओं से रिश्वत लेकर इस अतिक्रमण को नहीं रोकते हैं।

रजनीश कुमार ने कहा कि आज दिल्ली के हजारों लोग इन भू-माफियाओं से परेशान हैं। आज भी दिल्ली के कई जगहों पर अवैध रूप से जमीनें बेची जा रही हैं, कोई रोकने और टोकने वाला नहीं है। पार्टी के संरक्षक श्री जीतन राम मांझी जी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सुमन जी ने भी इन घटनाओं पर चिंता जाहिर की है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर ऐसे भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करती है और जिनके घर उजरे हैं उनको मुआवजा देने की मांग करती है। अन्यथा पार्टी दिल्ली के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर धरना प्रर्दशन करेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)