google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोलकता: पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एल नरसिम्हा समेत 6 सदस्यों को कोलकता पुलिस ने किया रिहा।।

समाज जागरण डेस्क कोलकता दिल्ली

कोलकता: फैक्ट फाइनडिंग कमेटी के 6 सदस्यों को कलकता पुलिस ने रिहा कर दिया है जिसे पश्चिम बंगाल पुलिस ने सुबह भोजरहाट से गिरफ्तार किया था। छ सदस्यी दल मे पटना हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एल नरसिम्हा रेड्डी, ओपी व्यास, चारू वली खन्ना, भावना बजाज, राजपाल सिंह और संजीव नायक शामिल है। जिन्हे कोलकाता के पीएचक्यू लाल बाजार से रिहा कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी के सदस्य और पटना हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एल नरसिम्हा रेड्डी ने कहा है कि, “हमें सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया था। वे हमें यहां ले आए और जमानत के दस्तावेज के बाद हमें रिहा कर दिया गया। हम राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं और उन्हें स्थिति के बारे में बताएंगे। हमने कुछ नहीं किया लेकिन उन्होंने हमें गिरफ्तार कर लिया। ऐसा सिर्फ बंगाल में होता है. यहां जो हो रहा है उसे पूरा देश देख रहा है। अपराधी खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित दबाव में हैं।

संदेशखली के घटना को लेकर जहाँ एक तरफ देश मे अपराधियों को सजा देने की मांग कर रहा है वही दूसरी तरफ इसको लेकर राजनीतिक मुद्दे भी गरम है। अब सवाल उठता है कि क्या राजनीति गलियारों से उठ रहे आवाज भी संदेशखली के पीड़ितों को न्याय दिलवा पायेगा या फिर यह भी एक चुनावी मुद्दा बनकर रह जायेगा और चुनाव के बाद अगले चुनाव तक के लिए मुद्दे को सुरक्षित रख लिए जायेंगे। जो हुआ है और जो हो रहा है उसे पूरा देश देख रहा है। कैसे एक महिला मुख्यमंत्री के राज्य मे महिलाओं के साथ शोषण हुआ और एक महिला मुख्यमंत्री ने कैसे इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप लगाने लगी। हालत इतना ही अच्छा होता तो संदेशखली के महिलाओं को स्वयं लाठी उठाने की जरुरत ही क्यो पड़ता।

संदेशखली की घटना पर टीएमसी नेता कुणाल ने कहा है कि , ‘यूपी, एमपी, गुजरात, असम और मणिपुर में यह तथाकथित फैक्ट फाइंडिंग टीम कहां थी. ये भाजपा कैडर हैं जो भाजपा द्वारा नियंत्रित हैं। वे केवल तृणमूल कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए यहां आ रहे हैं… बीजेपी को बंगाल की जनता पर भरोसा नहीं है और न ही उनसे कोई संबंध है। वे जानते हैं कि बंगाल के लोग उनका समर्थन नहीं करते। यही कारण है कि वे विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर रहे हैं, और यह केवल यह साबित करता है कि उनका बंगाल में कोई संगठन नहीं है.’

  • दैनिक समाज जागरण PDF – 08 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    📍 दिल्ली–एनसीआर | 08 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से…
  • #BiharNews: 15 हजार के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को STF ने दबोचा
    पश्चिमी चंपारण। बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी चंपारण जिले के कुख्यात एवं 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने नौतन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी हत्या, अपहरण समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों…
  • प्रशासनिक उपेक्षा की भेंट चढ़ी भारत में सातवां स्थान रखनेवाला पुस्तकालय सह संग्रहालय
    मायूस होकर लौट रहे दर्शक, सचिव ने किया बौद्ध सर्किट व पर्यटन स्थल से जोड़ने की मांग, राष्ट्रीय धरोहरों में एक है गोपाल नारायण पुस्तकालय सह संग्रहालय समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ 12 दिसम्बर सन् 1912 में स्थापित अनेको पुरातात्विक व ऐतिहासिक धरोहरों को अपने में समेटे गोपाल नारायण पुस्तकालय सह संग्रहालय भरतपुरा…
  • क्या पुतिन ने बदलती दुनिया का सच कहा? भारत-रूस रिश्ते, भरोसा और नई वैश्विक व्यवस्था
    रिश्तों की असली मुद्रा भरोसा होती है, रूस ने वही निवेश किया, रूस की आँखों में भारत: भरोसा, संतुलन और आने वाला भविष्य · प्रो. आरके जैन “अरिजीत” इतिहास के कठिन दौर ही रिश्तों की असली परीक्षा लेते हैं। ऐसे समय में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत को “दुनिया के सबसे भरोसेमंद साझेदारों…
  • जिला चिकित्सालयअनूपपुर के डाक्टरों ने पेश की मानवता की मिशाल
    लावारिस,पीड़ित महिला के लिए सफाई कर्मी बना ” मनमोहन” राणे की मेहनत लाई रंग लावारिस महिला का हुआ बेहतर उपचार परिजनों को किया सुपुर्द अनूपपर/सेवा परमो धर्मः मानव एक ऐसी प्रजाति है अगर उसमें कुछ करने की इच्छा है तो उसे हर जाति,धर्म,वर्ग, विशेष पशु,पक्षी, सभी की सेवा किए जाने का अवसर प्राप्त होता है,…
🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)