google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नाबालिग लड़की ने प्यार के प्रपोजल ठुकरायी तो मनचले लड़को ने कर दी पीटाई । मामला दर्ज


असम करीमगंज संवाददाता सचिन्द्र शर्मा दैनिक समाज जागरण :

असम करीमगंज/ 17 साल की एक लड़की के साथ दो शातिर युवकों ने दुष्कर्म करने के लिए कहा। लेकिन युवती प्रस्ताव को न मानने के लिए दो युवक ने बदतमीजी की और पीटा। आखिरकार नाबालिग लड़की के पिता ने पाथारकान्दी थाने में मामला दर्ज कराया।

घटना दोहालिया गांव पंचायत के पाथारकान्दी थाना के फरीदाकोना-गांव में हुई. घटना के बयान के अनुसार लड़की के पिता ने कहा 18 अप्रैल (मंगलवार) को 17 वर्षीय पुत्री रोजाना की तरह शाम साढ़े पांच बजे घर के पास जंगल से गाय लाने गई थी. उसी समय लड़की को अकेला देखकर जयनालउद्दीन और सारीमउद्दीन ने बुरे प्रस्ताव के साथ उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और नहीं मानने पर दोनों युवकों ने लड़की को जमकर पीटा और बेहोश कर भाग गए।

गाय को लेकर घर आने में देरी देख कर लड़की कि छोटा भाई खबर की तलाश में निकला और मौके पर जाकर देखा तो उसकी बहन जमीन पर बेहोश पड़ी थी। चीख-पुकार के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और उसे इलाज के लिए पाथारकांडी सिविल अस्पताल ले गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए करीमगंज सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, लड़की के पिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए दो मनचलों के खिलाफ पाथारकंडी थाने में मामला दर्ज कराया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)