जितेंद्र शर्मा
अनूपपुर। नगर परिषद बरगवां अमलाई का वार्ड क्रमांक 8 और 9 अवैध रूप से रह रहे अपराधिक गतिविधियों में लिप्त कुछ तथा कथित कारोबारी,
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंतपुर शनिचरी बाजार एवं मोहडा के आसपास वर्षों से गांजा का व्यवसाय कर रही एक महिला ऐसे गांजे का व्यवसाय करती है जैसे कोई आयुर्वेद के सिद्धांत पर आधारित वेदराज दवा की पुड़िया बांट रहे हो और उन पुड़ियों की कीमत 20 रुपए 50 रुपए 100 रुपए 200 रुपए 500 रुपए से लेकर 2000 तक निश्चित है यह कार्य थाना चचाई पुलिस की नजरों से दूर नहीं सिर्फ नजरअंदाज किया जा रहा है दूसरी ओर सेनेटरी बाजार में एक और अवैध कारोबारी जो कई वर्षों से सट्टा पट्टी काटने का काम और अब की स्थिति में हाईटेक मोबाइल्स के द्वारा सट्टा का संचालन किया जाता है इस अवैध कारोबारी से भी इस क्षेत्र के जाने-माने मानिंद और जनप्रतिनिधि परिचित हैं लेकिन इस कारोबारी के अवैध गतिविधियों को संचालन करने को लेकर की जा रही दबंगई काबिले तारीफ है क्योंकि यह अवैध गतिविधियों में लिप्त लोग कहीं ना कहीं पुलिस के संरक्षण में कार्य कर रहे हैं नहीं तो नाक के नीचे कितनी दिलेरी से गांजा बिक्री और सट्टे का काला कारोबार संचालित ना होता।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



