google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चाय के चुस्की के साथ नगर पंचायत देव के चुनावी चर्चा अब जोर पकड़ने लगा है

दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव संवाददात्ता औरंगाबाद (बिहार)

औरंगाबाद (बिहार) 22 सितंबर 2022 :- नगर पंचायत देव के चुनावी चर्चा अब जोर शोर से होने लगी हैं। अब जनता भी हर चौक चौराहे पर चाय की चुस्की लेते हुए देव नगर पंचायत चुनाव के बातें करने में लगे हुए हैं और करें भी क्यों नहीं ,पहली बार जो नगर पंचायत देव का चुनाव हो रही है,और कई दिग्गज प्रत्याशियों ने अपना भाग के फैसला आजमाने के लिए देव नगर पंचायत से चुनाव लड़ रहे हैं। और अपना जीत का डंका बजाने के लिए वोटरों को लुभाने में लगे हुए हैं। कोई कह रहा है कि फलना चुनाव निकाल लेगा। तो कोई कह रहा है। कि फलना के नामांकन में भीड़ ज्यादा था,चुनाव निकाल लेगा । यानी जनता भी अभी हाउच पाउच में पड़े हुए हैं। लोग तरह-तरह के बातें कर रहे हैं। सभी अपने-अपने प्रत्याशियों के जिताने में जुट गए हैं। लेकिन देखना अब यह होगा कि कौन प्रत्याशी नगर पंचायत देव चुनाव का चक्रव्यू तोड़ता है। और नगर पंचायत देव के जनता किस के सर पर ताज देते हैं और चेयरमैन के कुर्सी किसे बैठाते हैं। यह तो आने वाले समय ही बतायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)