google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जलवायु अनुकूल खेती करने को लेकर किसान गोष्ठी का
का हुआ आयोजन।

दैनिक समाज जागरण ,सत्यदेव सिंह संवाददात्ता हसपुरा प्रखंड़

हसपुरा (औरंंगाबाद) 22 सितंबर 2022 :- हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित ई-किसान भवन के सभागार में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका देख रेख आत्मा अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने किया। मौक़े पर कृषि मौसम वैज्ञानिक डा.अनुप चौबे, उप परियोजना निदेशक सालिग्राम सिंह,.बीएओ अजय कुमार ने किसानों के बीच मौसम व जलवायु अनुकूल फसल लगाने तथा बेहतर उत्पादन के लिए जानकारी दी । उन्होंने जलवायु अनुकूल कृषि,.जल जीवन हरियाली, आक्सिमक फसल व खरीफ मौसम से सबंधित जानकारी देते हुए कहा इस वर्ष फरवरी से ही तापमान में परिवर्तन हो गया। जिससे बीज अंकुरण में परेशानी होने लगी। धान के पौधा में लगने वाली बिमारी व उसका समाधान का विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक ने धान में लग रहा शीत फ्लाईट बिमारी के बारे में बताया। कहा वैलिडामाईसिन दवा का छिड़काव करें।मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि जहां धान का रोपनी नहीं हुआ है उसमें मौसम अनुकूल फसल लगाने की जानकारी दिया। कहा कि अभी जो संकेत मिल रहा है आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। गोष्ठी में प्रखंड कृषि कोडिनेटर धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार, ब्रजेश कुमार, उमेश कुमार, पृथ्वीराज, किसान सलाहकार अम्बुज कुमार, मृत्युंजय कुमार, जयप्रवीण कुमार, विनोद कुमार सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)