google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एनसीआरपी पोर्टल की मदद से साइबर ठगी का दस हजार रुपये वापस कराया

समाज जागरण

मीरजापुर /हलिया पुलिस और साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के दस हजार रुपये वापस कराकर सराहनीय कार्य किया।
ग्राम हलिया, थाना हलिया, जनपद मीरजापुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र कोमलचन्द्र के साथ गत 09 मई को कुल दस हजार रुपये की ऑनलाइन फ्रॉड हुई थी। पीड़ित ने इस संबंध में थाना स्थानीय पर एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से 26 मई को प्रार्थना पत्र दिया।


थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव और साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक प्रमोद कुमार के खाते में दस हजार रुपये वापस करा दिए।
टीम में शामिल रहे
थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव
कांस्टेबल विश्वनाथ प्रताप रहे पैसे वापस मिलने पर प्रमोद कुमार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)