google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रामीणों के सहयोग से छठ घाट पर पेयजल समस्या का समाधान

पंकज कुमार पाठक,समाज जागरण

पदमा: कुटीपीसी पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव स्थित छठ घाट पर वर्षों से बनी पेयजल समस्या का समाधान आखिरकार ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से कर लिया। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।


गौरतलब है कि आस्था के महापर्व छठ के दौरान इस घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं, जिन्हें शुद्ध पेयजल के अभाव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। साथ ही, छठ घाट के समीप ही श्मशान घाट भी स्थित है, जहां अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भी पानी की कमी से जूझना पड़ता था।


लगातार उपेक्षा से परेशान होकर ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए घाट पर बोरिंग करवा लिया है। जानकारी के अनुसार, जल्द ही वहां चापानल भी स्थापित कर दिया जाएगा, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस सराहनीय कार्य में रीतलाल मेहता, सिकंदर मेहता, विजय मेहता, कामेश्वर मेहता, प्रदीप मेहता,दिलीप मेहता, संजल मेहता, सुजीत मेहता ,सोनू मेहता,जगदेव मेहता,राजू मेहता सहित अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)