google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रीराम जन्मोत्सव पर दुर्गा वाहिनी की भव्य शोभा यात्रा, ग्राम रसोईया धमना भगवामय

पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण

बरही: विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर ग्राम रसोईया धमना में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर टोल टैक्स मार्ग होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए संपन्न हुई।


शोभा यात्रा के दौरान दुर्गा वाहिनी की बहनों ने दंड प्रदर्शन कर अपनी अनुशासन और शक्ति का परिचय दिया। साथ ही, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता सीता की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। भारत माता की जीवंत झांकी ने भी सभी का मन मोह लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और भगवामय हो उठा। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।


इस कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया गोविंद साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही मुख्य रूप से शोभा रानी, ललिता देवी, प्रीति कुमारी, आरती देवी, शुभ लक्ष्मी कुमारी, संगीता देवी, दुर्गा कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, प्रखंड मंत्री कैलाश ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष निरंजन केशरी, उपाध्यक्ष नितेश कुमार, सह मंत्री प्रदीप चंद्रवंशी, बजरंग दल संयोजक अरविंद कुमार, ममता देवी, नायशा, स्वेता तथा रथ चालक बिनीता कुमारी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)